बचपन का घर
बचपन का घर
1 min
341
घर छूटता है तब जब हम निकलते हैं पढ़ने
लेकिन थोड़ा रह जाता है घर वालों की ताक़ीदो में
बचपन के खिलौनो में
घर में पड़े पुराने कपड़ों में
छूटता है घर शादी करके जाने से
लेकिन रह जाता है थोड़ा सा
पीछे से पड़े पुराने एल्बम में
टूटी पड़ी सायकिल में
या पुरानी बनाई हुई तस्वीरों में
घर मे की गई ज़िद्द में
घरवालों की डांट में
भाई बहनों के प्यार में
थोड़ा सा घर रह जाता है
हमारे जज़्बात में।
