STORYMIRROR

Janardan Gore

Others

4  

Janardan Gore

Others

"बारिश का मौसम"

"बारिश का मौसम"

1 min
337


बारिश का मौसम आया

लाया संग पवन के झोंके

रिमझिम बरसात लेकर साथ

करने हरे, खेत खलिहान सूखे //१//


जलधारा गाती गीत कोई 

चारों ओर धरा रंग लाई

झरने बहते, उछल कूद कर

गाये कोयल, आंख मुंदकर//२//


बारिश का मौसम, मन भावन

मन को भाता खूब सावन

पेड़ पौधों को मिलता रूप

नटती धरा, खूब लक्ष्मी स्वरूप//३//


बदली छाती चारों तरफ

कही गिरती हलकी सी बरफ

स्वर्ग से सुंदर यह धरती

चारों ओर दिखने लगती//४//



Rate this content
Log in