STORYMIRROR

Anuj Singh

Children Stories

4  

Anuj Singh

Children Stories

बारिश का मौसम आया

बारिश का मौसम आया

1 min
7

बारिश का मौसम आया,

ख्वाइशों को जगाने आया।

मन की उमंग है भागी,

जीने की आशा जागी।।


मिट्टी की खुशबू  महकी,

हवाएं भी जैसे बहकी।

बरखा की बूंदो ने गीत गया,

पेड़ो में अपना शीश झुकाया।।


काले घने छाए बादल,

धरती का भीगा जाए आँचल।

नदियाँ भी झूम उठी है,

कलियाँ भी खिल उठी है।।


बचपन की याद सताए,

कागज की नाव  तैराए।

यादों का कारवां लाया,

बारिश का मौसम आया।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन