STORYMIRROR

Neerja Sharma

Children Stories

4  

Neerja Sharma

Children Stories

बाल कविता

बाल कविता

1 min
431

एक चिड़िया के बच्चे चार 

चारों उड़ते पंख पसार ।


चिड़िया कहती बाहर न जाओ 

अपने घर वापस आ जाओ।


बाहर पक्षी बड़े-बड़े हैं ‌

तुम्हारे रास्ते पर अड़े हैं।


कोई तुमको मार डालेगा

जीवन तुम्हारा छीन लेगा।


अच्छे बनकर वापस आओ 

यहीं डाल पर नाचो गाओ।


बच्चे बोले अच्छी माँ

भरेंगे बस छोटी उड़ान


हमें भरोसा अपने पंखों पर 

तुम भी हो जाओ बेफिक्र।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन