STORYMIRROR

Ajay Topwar

Others

2  

Ajay Topwar

Others

अपराध है

अपराध है

1 min
2.9K

किसी की जिजीविषा को

किसी भी तरह से तोड़ना या छीनना

अपराध है।।

सपना छोटा हो या बड़ा

'सपना देखना बुरा है' कहना भी

अपराध है।।

धर्म का मर्म समझाते हुए

मानव धर्म को भूलना

अपराध है।।

अपने सुख के लिए

दूसरों के सुख को छीनना

अपराध है।।

व्यक्तिगत लाभ के लिए

सामूहिकता के हित को

नज़रअंदाज़ करना

अपराध है।।



Rate this content
Log in