Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Madhu Vashishta

Action Classics Inspirational

4  

Madhu Vashishta

Action Classics Inspirational

ऐसा भारत देश बनाएं

ऐसा भारत देश बनाएं

1 min
23


ऐसा भारत देश बनाए।

रामराज्य सा सब सुख पाएं।

मुस्कान सबके चेहरे पर हो।

पर्यावरण का नुकसान ना हो।


जाति पाति का भेद मिटाएं,

ऐसा भारत देश बनाए।

आत्मनिर्भर हो प्रत्येक भारतवासी,

सब कुछ हम भारत में ही बनाएं।

अपनी संस्कृति और

संस्कार को कोई भूल न पाए,

सबको ऐसा पाठ पढ़ाएं।


नदिया दूषित कभी भी ना हो

स्वच्छता सबकी आदत बन जाए।

न्याय मिलने में देर कभी ना हो,

ऐसी न्याय व्यवस्था बनवाएं।

सबका मन शांत पावन हो,

अन्याय कभी होने ना पाए।


महिला सुरक्षित हो प्रत्येक स्थल पर,

ऐसा स्वस्थ समाज बनाएं।

हरियाली फिर से फैले,

कंक्रीट के जंगल अब और ना उगाएं।


संयुक्त परिवार फिर से हो सबके,

हाउस सांझा चूल्हा फिर से जलाएं।

रामराज्य का सपना जो देखा,

आओ उसे हम सफल कर जाएं।


Rate this content
Log in