आरती
आरती
1 min
201
आरती कीजिए माता की कष्ट हरिणी दुर्गा की
जय जय माँ, ओ दुर्गे माँ..2
सुंदर जोत सजा कर लाई ,स्वीकारो माँ आरती
जय जय माँ ,ओ दुर्गे माँ..2
नवभोगों का थाल सजा है भोग लगाओ माँ
जय जय माँ, ओ दुर्गे माँ..2
माँ का भवन सजा है सुंदर , दरश देदो माँ
जय जय माँ ,ओ दुर्गे माँ..2
हम बालक नादन मैया जी ,बेड़ा करदो पार
जय जय माँ,ओ दुर्गे माँ..2
जयकारा शेरावाली का बोल साँचे दरबार की जय
जगदियाँ जोता वाली माता तेरी सदा ही जय हो ...
