"आओ मोरे अंगना भवानी"
"आओ मोरे अंगना भवानी"
1 min
368
आओ मोरे अंगना भवानी,
अंगन मोरे सूने डरे है।
सुरहन गऊ के गोबर मगायें,
ढ़िग धर अंगन लिपायें।
अंगन मोरे सूने डरे है।
आओ मोरे--------
नंदन वन से फुलवा मगायें,
चुन-चुन गजरा बनायें।
अंगन मोरें सूने डरे है।
आओ मोरे--------
मैहर नगरिया से चुनरी मगाई,
मैया को चुनरी उड़ाओ।
अंगन मोरे सूने डरे है।
आओ मोरे--------
मथरा नगरिया से पेड़ा मगायें,
मैया जी को भोग लगाऊँ ।
अंगन मोरे सूने डरे है।
आओ मोरे --------
