STORYMIRROR

SANJAY SALVI

Others

3  

SANJAY SALVI

Others

आओ चलो आज हम बेनकाब होते हैं

आओ चलो आज हम बेनकाब होते हैं

1 min
430

आओ चलो आज हम बेनकाब होते हैं

कुछ हम कुछ आप खरी खरी सुनते हैं

आओ चलो आज हम बेनकाब होते हैं


बंद कमरे में नहीं खुले आसमान में चलते हैं

सुना हैं यहाँ दीवारों के भी कान होते हैं

आओ चलो आज हम बेनकाब होते हैं


हँसी ख़ुशी तो बातें हर दिन करते हैं

आज कुछ बातें आँसुओं में भिगोते हैं

आओ चलो आज हम बेनकाब होते हैं


भीड़ में भी हम अकेले ही चले जा रहे थे

कदम दो कदम ही सही साथ साथ चलते हैं

आओ चलो आज हम बेनकाब होते हैं


कुछ उलझी हुई बातों को सुलाझते हैं

दोनो के दरमियाँ कि दीवार मिटाते हैं

आओ चलो आज हम बेनकाब होते हैं


बेशक शक करने कि वजह कुछ भी नहीं है

चलो एक दुजे की आँखो को आईना बनाते हैं

आओ चलो आज हम बेनकाब होते हैं


कुछ हम कुछ आप खरी खरी सुनते हैं

आओ चलो आज हम बेनकाब होते हैं



Rate this content
Log in