STORYMIRROR

Neerja Sharma

Others

2  

Neerja Sharma

Others

आजादी हमारी

आजादी हमारी

1 min
249


आजादी हमारी

हमें है जान से प्यारी 

इस पर हमने दुनिया वारी ।


माँओं ने थे खोये लाल 

बहनों ने थे खोये भाई 

तब जाकर आजादी पाई।


सुहाग थे कईयों के उजड़े

अनगिनत थे घर उखड़े

तब जाकर अंग्रेज खदेड़े।


सेना का करते सम्मान 

जिसने दे दी अपनी जान 

उन्हें देते हैं हम मान ।


आजादी को बनाये रखना फ़र्ज हमारा

देश को उँचा उठाना कर्तव्य हमारा

देश की आन-बान पर मिटना

ध्येय हमारा।


जय भारत 

जय हिन्दुस्तान

तुझे हमारा शत शत प्रणाम।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन