Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Sonia Madaan

Others

5.0  

Sonia Madaan

Others

आई बसंत, चहुँ ओर छाई बसंत

आई बसंत, चहुँ ओर छाई बसंत

1 min
210


आई बसंत चहुँ ओर छाई बसंत,

मन को हर्षाती, दिल को लुभाती,

आई बसंत चहुँ ओर छाई बसंत।


पीत चुनर लहराई धरा पर,

फूलों में भी उल्लास लाई बसंत,

आई बसंत चहुँ ओर छाई बसंत।


नभ पर फैला तेज, सूरज की किरणों का,

वसुधा पर देखो फूटे नव अंकुर,

आई बसंत चहुँ ओर छाई बसंत।


महकी फूलों की हर तरफ सुगंध,

पतझड़ बीता, बहार लाई बसंत,

आई बसंत चहूं ओर छाई बसंत।


प्रकृति की छटा निराली,

हरी हुई है डाली-डाली,

नवजीवन का संचार करता,

ऋतुओं में न्यारा वसंत,

आई वसंत चहुँ ओर छाई बसंत।


Rate this content
Log in