STORYMIRROR

Anita Mandilwar Sapna(world record holder)

Children Stories Inspirational

4  

Anita Mandilwar Sapna(world record holder)

Children Stories Inspirational

41. स्कूली जीवन

41. स्कूली जीवन

1 min
261


सैर सपाटे हम भूलें

आलस पर धूल मलें

धमाचौकङी कर लें हम

आओ हम स्कूल चलें। 


नई कक्षा, नए बस्ते 

प्यारे-प्यारे गुलदस्ते

हँसते गाते फूल चलें 

आओ हम स्कूल चलें।


रंग-बिरंगी तितली उडती

बारिश में धरती नहाती

आओ झूला झूल चलें 

आओ हम स्कूल चलें।


दोस्तों से मिलकर हम

मिलकर झूमें नाचें हम

घर से कुछ दूर चलें 

आओ हम स्कूल चलें।


सावन सा बरसे हम

बादल सा गरजें हम

रोके से भी न रुकें हम

आओ हम स्कूल चलें। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन