दिल है कि मानता नहीं है
दिल है कि मानता नहीं है
दिल है कि मानता नहीं है,
हजारों ख्वाहिशें टूटी
हजारों ख़्वाब बिखरे हैं,
बस एक दिल की चाहत में,
ना जाने कितने सपने टूटे हैं,
मगर ये दिल है कि मानता नहीं है।।
कितनी रात आंखों से
नींद ओझल हुई है,
कितनी बेचैनी ने घेरा,
कितने खामोश हम रहे हैं,
मगर ये दिल है कि मानता नहीं है।।
अधूरे ख़्वाब, अधूरी ख्वाहिशों,
कि शायद आदत हो चुकी है,
अंधेरी रातों में सूनी राहों में,
भटकने की आदत हो चुकी है,
मगर ये दिल है कि मानता नहीं है।।
कि ना आयेंगे वो पल वापस,
और ना ही वो वापस आएंगे,
तो इंतज़ार क्यों करना,
ये ही समझाता रहता हूँ,
मगर ये दिल है कि मानता नहीं है।।
