आओ ऋतुराज
आओ ऋतुराज
1 min
243
आओ ऋतुराज आओ, प्यार वार बरसाओ
रतिरानी कामदेव, कहते न तरसाओ
मन में उमंग आया, हर कोई मदमाया
नेह से मिलन बिन, फिर क्या बसंत आया
कामदेव आवेशित और नहीं उकसाओ
आओ ऋतुराज आओ, प्यार वार बरसाओ
लताएँ निहार रहीं, निज स्वरूप ताल में
कहें आओ ऋतुराज, मन निज मलाल में
कहें बाटिकाएँ सब, रति आ के मदमाओ
आओ ऋतुराज आओ, प्यार वार बरसाओ
कूप और तड़ाग भी, बासंती हो मदमाए
मत कहो ऋतुराज, किस विधि तरसाए
सुनो रति कामदेव, सबको ही अपनाओ
आओ ऋतुराज आओ, प्यार वार बरसाओ।
