STORYMIRROR

Ritik Malviya

Others

3  

Ritik Malviya

Others

दुआ

दुआ

1 min
278

ऐ मेरे खुदा अब बस भी करो,

अपने इस खेल को खेलना,

अब बंद भी करो,


क्या नहीं दिखती, 

तुम्हे तकलीफें लोगों की,

क्या नहीं सुनाई देती,

तुम्हे पुकार लोगों की,


अब बस भी करो या मौला मेरे,

अब बस भी करो,


तुमने ही इस दुनिया को बनाया है

अपनी सुंदर रचना से,

इस संसार को सजाया है,


फिर क्यों इसे खत्म करने की कोशिश कर रहे हो?

आखिर क्यों कर रहे हो ऐसा?


ए मेरे खुदा मदत करो,

अपने रचे हुए खेल को खेलना,

अब बंद भी करो,


दुआ मांगता है

ये बच्चा आपका,

अपने इस बच्चे की दुआ को मौला,

कुबूल करो,

मेरी इस दुआ को कुबूल करो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन