STORYMIRROR

me Basant

Others

4  

me Basant

Others

ठगी

ठगी

1 min
210

एक लड़का अखबार बेचते हुए जोर-जोर से आवाज लगा रहा था---

" आज की ताज़ा ख़बर, शहर में सौ व्यक्ति ठगी का शिकार बने ।"

एक साहब ने आवाज सुनी तो लड़के को आवाज़ देकर जल्दी से अखबार खरीदा । उनकी औरों ने भी अखबार खरीदा।लड़का आवाज लगाता हुआ आगे बढ़ गया।

उस अखबार में ठगी की वारदात का जिक्र कहीं नज़र नहीं आया।उनकी तरह और भी व्यक्ति थे जो अखबार में ठगी की वारदात ढूंढ रहे थे । उन्हें लड़के की आवाज फिर सुनाई दी , अब वह कह रहा था--

" आज की ताज़ा ख़बर-- शहर में पचास व्यक्तियों को बातों ही बातों में ठग लिया गया .......। आज की ताज़ा ख़बर ....... ।"



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन