समय की बरबादी

समय की बरबादी

2 mins
227


सर्दियों में नहाने से पहले ठंडे पानी से भरी बाल्टी में अपना चेहरा देखकर ,नहाने का साहस जुटाना समय की बर्बादी है।

2.आजकल आने वाले हिन्दी गानों में लिरिक्स के मतलब को समझने की कोशिश करना समय की बर्बादी है।

3.रजनीगंधा पान मसाले में कैंसर की चेतावनी न लिखे जाने का कारण ढूंढ़ना समय की बर्बादी है।

4.यदि आपकी गाड़ी सड़क में किसी से टकरा गई है,तो सामने वाले द्वारा आपको मां बहन कि गाली देने तक ,आपका शांत बना रहना समय कि बर्बादी है।

5.किसी अच्छी महंगी किताब को खरीदने के बाद ,उसके गत्ते को निहारना समय की बर्बादी है।

6. छत में लेटकर तारे गिनने कि कोशिश करना समय कि बर्बादी है।

7. "द हिन्दू " अखबार पढकर अपनी अंग्रेज़ी में सुधार की उम्मीद करना समय कि बर्बादी है।

8.गूगल पर "ऑनलाइन पैसा कैसे कमाएं?" व इससे कुछ परीणाम मिलने की उम्मीद करना समय कि बर्बादी है।

9. यूट्यूब पर मोटीवेशन विडियोज देखना समय की बर्बादी है।

10.एवेंजर्स, आयरन मैन,आदि अधिकतर मार्वल कॉमिक्स फिल्में देखना समय की बर्बादी है।

11.नोटबंदी देश के लिए फायदेमंद थी या नुकसानदायक? इस प्रश्न का उत्तर ढूंढ़ना समय की बर्बादी है।

12.मुर्गी पहले आयी या अंडा? इस प्रश्न का उत्तर ढूंढ़ना समय की बर्बादी है।

13.श्रीमान रोहित शर्मा को चयनकर्ताओं द्वारा कभी निकाला क्यूं नहीं जाता एवम् उन्हें करियर के शरुआत से इतने अधिक मौके क्यूं मिले?इस प्रश्न का उत्तर ढूंढ़ना समय की बर्बादी है।

14.यह जानते हुए भी की राजनीति,क्रिकेट,और बॉलीवुड भाई भतीजावाद के ढांचे पर खड़े है,,,इनके ऊपर अपने विचारों और ऊर्जा का बड़ा हिस्सा लगाना,,,समय की बहुत बहुत बहुत बड़ी बर्बादी है।



Rate this content
Log in