STORYMIRROR

Pawanesh Thakurathi

Children Stories

2  

Pawanesh Thakurathi

Children Stories

मदिरा प्रेमी दूल्हा

मदिरा प्रेमी दूल्हा

1 min
361

एक मेंढक था, उसका नाम चंदू था। वह कुछ भी काम-धाम नहीं करता था, लेकिन शराब पीने का आदी था। उसके पिताजी ने यह सोचकर कि शादी करने के बाद चंदू सुधर जायेगा, इसीलिए उसकी शादी एक सुंदर मेंढकी से तय कर दी।

 शादी का दिन था, लेकिन चंदू का कोई अता-पता नहीं था। जब काफी खोज-बीन की गई तो वह दूसरे दिन शहर के एक रेस्तरां में मिला। वह एक सोफे पर आराम से लेटा हुआ मदिरा पी रहा था। उसके आस-पास आठ-दस मदिरा की बोतलें बिखरी पड़ी थीं।

चंदू को उठाकर घर लाया गया। जब वह नशे से उतरा तो उससे पूछा गया- "तुम शादी के दिन क्यों भाग गये ?"

चंदू ने जवाब दिया- "शादी के बाद शायद मेरी बीवी मुझे शराब ना पीने देती। इसीलिए मैंने सोचा पहले ही छककर पी लेता हूँ।"

दूसरे ही दिन चंदू के मदिरा प्रेम की चर्चा दूर-दूर तक फैल गई। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन