STORYMIRROR

Rohit Verma

Children Stories

3  

Rohit Verma

Children Stories

लालसा

लालसा

1 min
665

एक समय की बात है, सुरेश नाम का युवक बनारस के गाँव में रहता था। उसको ज्यादा पैसा पाने की हमेशा लालसा रहती थी।

उसके दोस्तों को इस बात का पता था। एक दिन सुरेश सो रहा था तो रात के समय उसके दोस्तों ने उसके सामने एक खजाने का नक़्शा रख दिया। यह देखकर वह काफी उत्साहित हो गया। वह खजाने की खोज में निकल पड़ा पर यह षड्यंत्र उसके दोस्तों ने बनाया था। वह चलता गया, वह चलता गया। वह एक गुफा के अन्दर गया। वहाँ उसे एक बक्सा मिला, उसी दौरान उस गुफा का रास्ता पत्थरों से बन्द हो गया और सुरेश वही फँस गया। उसने बक्सा खोलकर देखा तो उसमें टूटी-फूटी वस्तुएँ मिलीं। वह यह देखकर काफी रोया।

शिक्षा - धन कमाने की लालसा में हम किसी की बातों में जल्दी आ जाते हैं। इसी दौरान हम खुद फँस जाते हैं।



Rate this content
Log in