STORYMIRROR

हूक

हूक

1 min
3.2K


बहू शालू ने पानी का ग्लास हाथ में पकडाते हुये पूछा "मांजी इतनी सर्दी में बर्फ का पानी ??" "हूं ऽऽऽऽ ! बस ऐसे ही।" इति के छोटे बेटे प्रियम ने अपनी नवोढा पत्नी शालू को बताया - "मां पिछले कई सालों से प्रायः बर्फ का पानी पीती है।" "मां पेट मे बहुत जलन पड रही है ।मुझे बचा लो। मै आपसे बहुत प्यार करता हूं। आपने कहा अगर मैं सोनिया से शादी करूंगा तो आप जान दे देंगी। लीजिये मैं ही जान दे रहा हूं । आप और आपकी इज्जत सदा बनी रहे ।बर्फ का ठंडा पानी पिला दो, बहुत जलन पड़ रही है। आपको मेरी कसम माँ।" इति हड़बड़ा कर उठ बैठी।जैसे उसे चाबुक पड़ा हो, और किसी ने उसका मुंह भींच दिया हो ।गूं गूं की घुटी हुई आवाज के साथ रात के अन्धेरे में आँखे फाड़े कुछ खोजती हुई सी बर्फ का पानी पीकर जैसे अपने बड़े लाड़ले की अतृप्त आत्मा को जलदान कर रही हो ।


Rate this content
Log in