चोर पुलिस का खेल
चोर पुलिस का खेल
1 min
455
बचपन में हम चोर-पुलिस का खेल खेलने वाले हुए। इस खेल में अनिकेत पुलिस बनने वाला ठैरा। जैसे ही मैं चोर बनकर गोली चलाने वाला हुआ, वह भड़ाम वहीं पर गिर जाने वाला हुआ और दो मिनट तक वहीं पड़ा रहने वाला हुआ। मैं जब उससे पूछता था कि यार तू ऐसा किस लिए करता है, तब वह कहने वाला हुआ- "दुश्मन की गोली खाकर मरने का मज़ा तू क्या जाने ! तू तो चोर ठैरा।"
अनिकेत का ऐसा जवाब सुनकर सब साथी चकित रह जाते थे।
