आपके जीवन में टेक्नोलॉजी की भूमिका

आपके जीवन में टेक्नोलॉजी की भूमिका

3 mins
274



आज टेक्नोलॉजी के महत्व को लेकर कोई संदेह नहीं है।तकनीकी के बिना रह पाना नामुमकिन है। इसने जीवन को सरल और सुविधाजनक बना दिया है।अब जीवन पहले की तरह दुष्कर और कठिन नहीं रहा। नवीन आविष्कारों की चर्चा करें तो उन्होंने हमे बहुत लाभ पहुँचाया है। 

मोबाईल फोन, टीवी, कम्प्यूटर, इंटरनेट, ओवन, फ्रिज, वाशिंग मशीन, यातायात के साधन, दवाईयां, चिकित्सा उपकरण,क्या इनके बगैर जीवन की कल्पना संभव है?

 मुझे लिखने और पढ़ने का शौक़ है।इंटरनेट से ऑनलाइन पढ़ सकती हूं,अपने विचारों को दूसरों से बांट सकती हूं,उन के विचार जान सकती हूं। कितने ही साहित्यिक मंचों से जुड़ी हूं।देश दुनिया की ताज़ा खबरें इंटरनेट से उपलब्ध कर लेती हूं।मुझे कहीं जाने की जरूरत नहीं है, यू ट्यूब जैसे पोर्टल पर किसी भी विषय की जानकारी प्राप्त कर लेती हूं।

कम्प्यूटर और इंटरनेट की मदद से मैं अपनी मनपसंद और जरूरत की वस्तुओं को ऑनलाइन खरीद लेती हूं। विडियो कालिंग कर लेती हूं।

फेसबुक, वाट्सअप, यूट्यूब, ट्विटर, इन्स्टाग्राम से मेरे कई अच्छे मित्र बन गए हैं।फेसबुक की मदद से मेरी स्कूल की सखियां मुझे मिल गईं।

अब फुर्सत के वक्त हम विभिन्न प्रकार के खेल अपने टीवी, कम्प्यूटर, मोबाइल फोन पर खेल सकते हैैं

यातायात की बात करूं तो यह भी कितना आसान हो गया है।निजी वाहन है। कैब सुविधा मुझे मोबाइल से ही मिल जाती है। पहले किसी स्थान पर जाने में कई -कई दिन,घंटों लग जाते थे।अब नेशनल हाइवे ने दूरियां कम कर दी हैं। 

अब रोजमर्रा के जाम से बुलेट ट्रेन ने निजात दिलवा दी है।बुलेट ट्रेन चलने पर और सुविधा होगी क्योंकि  उनकी गति 300 किमी/ घंटा से भी अधिक होगी।

 तकनीकी की मदद से जटिल रोगों का उपचार सम्भव हो गया है।

 अब गर्मी में एयर कंडीशनर और सर्दियों मेंंं रूम हीटर से तापमान को संतुलित किया जा सकता है।

 आटोमेटिक वाशिंग मशीन ने कपड़ों को साफ़ करने का काम कम कर दिया है। इंडक्शन कुकर, ओवन की मदद से खाना जल्दी पक जाता है। मिक्सर,ग्राइंडर रसोई में मसाले पीस देते हैं।सिल-बटटे के जमाने लद गए। टोस्टर,सेण्डवीच मेकर, रोटी मेकर .. लिस्ट लम्बी है।

 पैसो का भुगतान अब ऐटीएम कार्ड, डेबिट, क्रेडिट कार्ड से कर सकते है। अब जेब में पैसा लेकर चलने की जरूरत खत्म हो गयी है। 

अंतरिक्ष में अनेक उपग्रह 24 घंटे भ्रमण करते रहते है जो हमे हर तरह की सूचनाये देते रहते है। आज हम मौसम की जानकारी पहले की कर लेते हैं। उसी मुताबिक अपने प्रोग्राम तय कर सकते हैं।

अब आधुनिक तकनीकी वाले थीम पार्क, सर्कस, झूले वाटर पार्क होते हैं वहां जाकर लोग मनोरंजन कर सकते हैं।

 नई तकनीकी ने नये -नये बिजली संयंत्र दिये हैं जिनसे सोलर एनर्जीपरमाणु ऊर्जा, जल- विद्दुत ऊर्जा, बायोगैस ऊर्जा से अधिक बिजली बनाई जा रही है। खेती केेेे भी नए-नए उपकरण बने हैं।

खतरनाक कार्यो को अब मशीने करती है जिससे मजदूरों के जान-माल का संकट खत्म हो गया है। औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि हुई है। नई -नई मशीन आने से वस्तुओ का मूल्य कम हो गया है। महंगाई कम हुई है।

तकनीकी ने मुझे कुछ आरामतलब बना दिया है। अब मुझे कड़ा श्रम नही करना पडता है।

सभी जगह हम मोटर, गाड़ियों से जा सकते हैं। सीढ़ियों के स्थान पर लिफ्ट उपलब्ध है। हां, इन वजहों से अनेक रोग हमें अपना शिकार बनाने लगे हैं। लोग मोटापा, मधुमेह, दिल के रोगों का शिकार हो रहे हैैं।



Rate this content
Log in