STORYMIRROR

bk SHRIVAS

Others

4  

bk SHRIVAS

Others

ये वर्ष भी बीत गया

ये वर्ष भी बीत गया

1 min
262

जिंदगी का एक वर्ष कम हो गया।

कुछ पुरानी यादें पीछे छोड़ चला।।

कुछ ख्वाहिशे दिल में रह जाती हैं।

कुछ तो बिन मांगे भी मिल जाती है।। 


कुछ छोड़ कर चले गये अपने।

कुछ आये व बिखर गए सपने।।

मिलेंगे कोई जीवन के सफर में।

महक उठेगी खुशबू तन-मन में।। 


थे कुछ तो खुस मेरे अपने पराये।

पर मुझसे कुछ खफा भी बहुत हैं।।

कुछ मुझसे मिलकर भी भूल गये।

पर याद जो करते वे भी बहुत हैं।। 


कुछ को बेसब्री से मेरा इंतजार है।

और कुछ मेरी कला से अनजान है।।

होता मुझ से भी सही और गलत।

पर मुझसे भी तो कोई परेशान है।। 


याद भी आऊँगा उन्हें जो भी मिला।

ओ भी याद आएंगे जिससे मैं मिला।।

न दिया मैं किसी को शिकवा शिला।

न मुझे किसी से है शिकायत मिला।।


नए वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन