STORYMIRROR

ये लम्हा थम जाये यहाँ

ये लम्हा थम जाये यहाँ

1 min
13.8K


 

कभी मुस्कुराकर, कभी गीत गा कर
कभी लम्हों को मन में सजाकर 
आरज़ू बस है यह कहे 
कल हम रहें न रहें
दिल ने बस इतना है कहा
ये लम्हा थम जाये यहाँ

दोस्तों की शरारतें हैं 
हँस के हम पल गुज़ारते हैं 
फिक्र किसको है आने वाले कल की 
हम अपने पल खुद सँवारते हैं 
किसको है खबर, होगा कल क्या 
हम दोस्ती पे सारी ज़िन्दगी अब वारते हैं 
ख्वाहिश है इस दिल की इतनी 
ये लम्हा थम जाये यहाँ

जब बैठते है, हम साथ में 
बाँटते हैं, हर राज़ साथ में 
सिर्फ दोस्त जानता, किससे हमको इश्क है 
किसके लिए, हम बहाते अश्क हैं 
है उसे खबर, हमारे इश्क, प्यार की 
वो ही जनता, हालत दिल- ए- बेक़रार की 
वो ठिठोलियाँ, मिलेंगी फिर कहाँ 
संग बैठ के हँसेंगे फिर कहाँ 
हसरत है इस दिल की इतनी 
ये लम्हा थम जाये यहाँ

रात भर यूँ संग जागना ,
एक चाय पे संग घूँट मारना
वो परीक्षाओं की तैयारी
वो बारिशों से अपनी यारी 
लाइब्ररी में गप मारना 
वो एक साथ कक्षा को पट मारना 
शोर मचाना, संग ज़ोर से 
कह दो, इस रात, इस भोर से 
यह दास्ताँ हमसे है 
हर वक़्त का ज़र्रा हमसे है 
हमसे ही इसका वजूद है ....
फिर क्यूँ इसे इतना गुरूर है 
है हमारी ये इंतेज़ा
ये लम्हा थम जाये यहाँ


Rate this content
Log in