STORYMIRROR

Manish Kumar Srivastava

Others

3  

Manish Kumar Srivastava

Others

वर्षा ऋतु में लोकजीवन (हाइकु)

वर्षा ऋतु में लोकजीवन (हाइकु)

1 min
34

1

धान का खेत ~

लोक संगीत धुन

फ़िजा में गूंजी

2

लाठी की टेक

खेत में खड़ा बूढ़ा~

नभ में मेघ

3

पेड़ पे झूला~

कजरी की धुन में

गाँव की गोरी

4

लटों पे बूंदें

बारिश की साजिश~

प्रीत अनोखी

5

सावन अन्त~

अनुजा के हस्त में

राखी की थाली

6

सावन रात~

सेज पर उसको

पिया की याद



Rate this content
Log in