STORYMIRROR

Manish Kumar Srivastava

Children Stories

3  

Manish Kumar Srivastava

Children Stories

बच्चों का एम डी एम

बच्चों का एम डी एम

1 min
320

घण्टी बज गयी बच्चे भागे

विद्यालय में भोजन पाके

उछल कूद कर बाहर भागे

एम डी एम रसोई से महके


नल पे भीड़ बच्चों की लागे

थाली ,ग्लास, कटोरी लेके

भोजन हेतु बढ़े सब आगे

अध्यापक भी खड़े हैं आके


भोजन झटपट करते मांगे

पंक्तिबद्ध सब बच्चे होके

तुरत फुरत बच्चे सब भागे

पकापकाया भोजन खाके


खेल - कूद में सब हैं आगे

खेलते सब मैदान में जाके

घण्टी लगी पुनः सब भागे

बैठे फिर वे कक्ष में आके


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन