वृद्धाश्रम
वृद्धाश्रम
1 min
335
कितने सपने बाप ने
देखे होते है बच्चों के
बड़े होकर बच्चे वह
दिखाये सपने पूरे करके
पढ़ाई लिखाई का खर्चा
करता है रात दिन काम
बच्चा हो जाये अफसर
बुढ़ापे में आये वही काम
बच्चा पढ़ लिख होता बड़ा
देखो सातवें आसमान पर
बाप फिर लगता क्यों उसे
बोझ कोई जैसे हो सर पर?
जिस बच्चे को स्कूल भेजा
उसी ने वृद्धाश्रम दिखाया
बाप ने आँसू छिपाकर
वृद्धाश्र को देखो अपनाया
