STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Children Stories Inspirational

4  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Children Stories Inspirational

वन्यजीव का ख्याल करो

वन्यजीव का ख्याल करो

1 min
248

वन्यजीवों का ख्याल करो

पर्यावरण को सुरक्षित करो

हर जगह खिल जायेगी,

पर्यावरण देखभाल करो

सबका अपना महत्व है,

सबसे अच्छा व्यवहार करो

क्या चींटी,क्या गिलहरी,

शेर हो या,कोई लोमड़ी

हर जीव ही कर्म की धुरी,

इनको अनदेखा न करो

वन्यजीवों का ख्याल करो

किसे बेकार न समझा करो

हर जीव पर तुम दया करो

खुदा से तुम सब डरा करो

सबको जिओ और जीने दो,

अपने जीवन में खुशियां भरो

वन्यजीवों का ख्याल करो

जाने कौनसा कर्म किया?

इनको पशु का जन्म मिला,

व्यवहार में मानवता धरो,

अपने आप को इंसान करो

वन्यजीवों का ख्याल करो

सबके मिलने से घर बनता है,

इन्हें दुनिया से बाहर न करो

इन्हें दुनिया का हिस्सा करो

अपनी पृथ्वी पर स्वर्ग करो

वन्यजीवों का ख्याल करो

अप्रत्यक्ष अपना भला करो

कभी पर्यावरण की शुद्धता,

कभी औषधीय उपलब्धता,

अपनी भलाई का कार्य करो

वन्यजीवों का ख्याल करो।



Rate this content
Log in