ठीक करो बरसात
ठीक करो बरसात
1 min
230
पानी बना लाचारी, ना बरसे तो हाय
बरस पडे घनघोर तो,आफत यो दे जाय
आफत यो दे जाय ,प्रलय यह खूब मचाता
रुदन मचे सब ओर,मदद को एक न आता
कह" जय "मेघ पुकार,बनो सबके आभारी
ठीक करो बरसात ,छोड़ अपनी लाचारी।
