STORYMIRROR

Anjneet Nijjar

Children Stories

3  

Anjneet Nijjar

Children Stories

तितली के रंग

तितली के रंग

1 min
12.2K

तितलियों के रंग में,

रंग लो यह जीवन,

तरह तरह के रंगों को तुम समेट लो,

जैसे समेट रखा है हर रंग तितली रानी ने,

लाल अपनाओ सशक्त विचारों और अवधारणाओं के लिए,

पीला नयी उमंग और उल्लास के लिए

गुलाबी अपनाओ प्यार और विश्वास के लिए

रंग आसमानी ऊँची उड़ान के लिए,

हरा अपनाओ जागृति और चेतना के लिए,

तो काला अपनाओ ख़ुद को निर्भीक बनाने के लिए,

रंग सफ़ेद आत्मिक उन्नति और शांति के लिए,

तितली का हर रंग है जीवन को सजाने के लिए,

तो खोलो मन-मस्तिष्क की खिड़कियाँ,

अपनाओ हर रंग खुल के जीने के लिए,

रंग लो यह जीवन,

तितली के रंगो से……।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन