STORYMIRROR

RASHI SRIVASTAVA

Others

3  

RASHI SRIVASTAVA

Others

स्वर्ग यहीं मिल जाएगा

स्वर्ग यहीं मिल जाएगा

1 min
302

स्वर्ग यहीं मिल जाएगा  

स्वर्ग यहीं मिल जाएगा।


बूढ़े मां बाप की फ़टी हथेली 

प्यार से जब सहलाएगा 

चलना सिखाया जिसने 

उनकी तू लाठी बन जाएगा 

प्रेम के फ़ंदे डालेगा जब 

उनकी उधड़ती सांसों में 

दवा की कहां ज़रूरत 

उनका हर मर्ज़ ठीक हो जाएगा।


स्वर्ग यहीं मिल जाएगा

स्वर्ग यहीं मिल जाएगा।


नहीं है बनना देवी 

अस्तित्व मेरा बस पहचानो 

जहां भी जब भी नोच सको 

बस मांस का टुकड़ा मत जानो 

जब मां ना घबराएगी 

बेटी के देर से आने पे 

हवस के शैतानों से जिस दिन 

छुटकारा मिल जाएगा।


स्वर्ग यहीं मिल जाएगा 

स्वर्ग यहीं मिल जाएगा। 


जन्म जो देती सृष्टि को 

उसको ही ना जन्म लेने देते 

जीवन संचार से पहले कोख में 

नामोनिशान मिटा देते

जिस दिन भक्षक बनने वाला 

बिटिया का रक्षक बन जाएगा 

बिटिया को अधिकार बराबर 

बेटों के मिल जाएगा। 


स्वर्ग यहीं मिल जाएगा 

स्वर्ग यहीं मिल जाएगा I


अपनी थाली से एक निवाला

भूखे को देकर देखो

संग उनके त्योहार मना कर

चेहरों की रौनक देखो

दर्द बांटके औरों का

जब तुझको सुकूं मिल जाएगा

दुआ में हाथ उठेंगे

उनमें नाम तेरा जब आएगा।


स्वर्ग यहीं मिल जाएगा 

स्वर्ग यहीं मिल जाएगा।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन