STORYMIRROR

Bhawana Raizada

Others

2  

Bhawana Raizada

Others

स्वप्न सुंदरी

स्वप्न सुंदरी

1 min
589

निद्रा की गोद में

हिलोरे मारती

एक स्वप्न सुंदरी।

अनायास ही दिल को

झकझोरती

एक स्वप्न सुंदरी।

उच्च शिखर पर

पायल छनकाती

एक स्वप्न सुंदरी।

कभी कभी दिल को

धड़काती

एक स्वप्न सुंदरी।

वो बादल को

आँचल बनाती

एक स्वप्न सुंदरी।

हवा में ज़ुल्फ़ें

बिखराती

एक स्वप्न सुंदरी।

अपनी मीठी बातों से

रिझाती

एक स्वप्न सुंदरी।

अपलक जो मुझे

निहारती

एक स्वप्न सुंदरी।

मधुर वाणी से

पुकारती

एक स्वप्न सुंदरी।

हिरनी सी चाल चलती

एक स्वप्न सुंदरी।

उसकी मुस्कान जो

सब भुलाती

एक स्वप्न सुंदरी।

आकर मुझे गले लगाती

एक स्वप्न सुंदरी।


Rate this content
Log in