STORYMIRROR

Raja Sekhar CH V

Others

3  

Raja Sekhar CH V

Others

सुन्दर सुन्दर फूल

सुन्दर सुन्दर फूल

1 min
155

आइए चलें इक बाग़ान देखने के लिए,

सुंदर सुंदर फूल विशेष देखने के लिए,

रंगबिरंगे नाज़ुक फूल हैं खिलने के लिए,

अपनी महक को हर ओर बिखेरने के लिए ।


श्वेत रंग में दिख रहे हैं चमेली रजनीगन्धा के फूल,

लाल रंग में दिख रहे हैं गुलमोहर अशोक के फूल,

पीले रंग में दिख रहे हैं नर्गिस गुलदाउदी के फूल,

नीले रंग में दिख रहे हैं नीलकमल भरंगी बनफूल।


स्वर्ण रंग पाए हैं सूर्यमुखी फूल,

सुगन्ध दे रहे हैं सोनचम्पा फूल,

नाना रंग पाए हैं ग़ुलाब के फूल,

भिन्न रंगों में हैं गुलदाउदी फूल।


सुन्दर फूल दरकार हैं ठाकुर ठकुराइन की पूजा के लिए,

सुंदर सुंदर फूल दरकार हैं श्रीजगन्नाथ की माला के लिए,  

हर प्रकार के फूल दरकार हैं दिलकश गुलदस्ते के लिए,

सभी फूल दरकार हैं वन उपवन का सौंदर्य बढ़ाने के लिए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन