STORYMIRROR

Nandita Tanuja

Others

4  

Nandita Tanuja

Others

स्क्रीनशॉट -...!!

स्क्रीनशॉट -...!!

1 min
206

चटपट खींच लेती मोबाइल के स्क्रीन पर दिखती जो तस्वीर...

वही कहलाती स्क्रीनशॉट...

एस-एस निक नेम से जाना जाए... प्रूफ के काम में लाया जाए

फ़ेसबुक की दुनिया की...मनचली तासीर...

जितना जाना है बस इतना समझा समझ की समझदारी.. .ज्ञान की साझेदारी...

गूगल पर मिलती जानकारी की पल में खींच जाती

ज्ञानवर्धक स्क्रीनशॉट लेकर एक तस्वीर...

देखा मैंने अक्सर स्क्रीनशॉट ने निकाली कभी किसी की खूबी

कभी किसी की कमी कभी-कभी तो एस-एस एक गवाही की तरह स्मार्टनेस दिखाती...

बदले की प्रवृत्ति... अविश्वास की स्थिति... अपरिचित, परिचित वार्तालापों की

आभासी दुनिया मेंस्क्रीनशॉट से मिलती जागीर..

एक फ़ीकी सी मुस्कुराहट फिर खामोशी से देखती जीवन में

बदलते भावों किये विडम्बना की तस्वीर...

स्क्रीनशॉट लेना बुरा नहीं होता...

क़ैद करता ये समय से उभरी तत्कालीन तस्वीर...

लोगों की सोच पे एस-एस बना और स्क्रीनशॉट की ताबीर...!!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन