STORYMIRROR

Nandita Tanuja

Others

3  

Nandita Tanuja

Others

सीता की अग्नि परीक्षा कब तक...

सीता की अग्नि परीक्षा कब तक...

1 min
302

ऐसा क्यों होता हर बार

प्रश्नों के घेरे में अधिकतर

घिर जाये नारी ही बारम्बार..


सर्वस्व देकर भी नहीं पाती

नारी अपना वो अधिकार 

जहाँ मिल जाये पूर्णता सम्मान..


मौन रहे तो लग जायें लांछन

विरोध करे तो असंस्कारी नारी

समय की विडंबना ही घोर भारी...


विधि का विधान ही हर युग में

नारियों के लिए अनेकों प्रहार

अनेकों विचारधाराएं, सत्यापित..


युगों -युगों से नारी में है शक्ति

उनकी करुणामय अभिव्यक्ति

कभी-कभी वो अत्यंत निर्बल..


नारी होना दोष हुआ क्यों

देती वो हर बार अग्निरी परीक्षा..

सत्य-असत्य मे कब तक रौंदे..


नारी अस्तित्व का दर्शन भी...

हर युग में आगे..जीवन माँगें

देगी कब तलक सीता की

तरह अग्नि परीक्षा...?



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन