STORYMIRROR

Sunil Kumar

Others

4  

Sunil Kumar

Others

शिव आराधना

शिव आराधना

1 min
398

शिव भोले हम भक्त तुम्हारे बेआस-बेसहारे

लो हम तो आ गए अब शरण में तुम्हारे

शिव भोले हम भक्त तुम्हारे।


मुफलिस गरीब हम हैं औकात क्या हमारी

आन पड़ी है हम पर आज विपदा भारी 

मझधार में फंसे हैं मिलते नहीं किनारे 

शिव भोले हम भक्त तुम्हारे।


तेरी दया से चलती है दुनिया सारी

इक तुम ही हो दाता सारा जग है भिखारी

हम पर दया जो कर दो बन जाए बिगड़ी हमारी।


शिव भोले हम भक्त तुम्हारे बेआस-बेसहारे

लो हम तो आ गए अब शरण में तुम्हारे

शिव भोले हम भक्त तुम्हारे।


दर से न तेरे लौटा कोई ले‌कर झोली खाली

हम पर दया जो कर दो बन जाए बिगड़ी हमारी 

विनती मेरी भी सुन लो बस इतनी अरज हमारी

दर पर तेरे खड़ा हूं लेकर झोली खाली

झोली मेरी भी भर दो हे त्रिनेत्र धारी।



Rate this content
Log in