STORYMIRROR

मधुशिल्पी Shilpi Saxena

Others

3  

मधुशिल्पी Shilpi Saxena

Others

शिक्षा

शिक्षा

1 min
57

माना बहुत आधुनिक हुआ है शिक्षा और उसका स्तर!

या कहूँ हाईटेक हो गया है आज किताबों का स्तर!!


पहले गुरुकुल फिर शिक्षा का मंदिर होता था!

समय चक्र के साथ है देखो विद्यालय का बढ़ा था स्तर!!


संकट काल में आज तो ये अत्याधुनिक हुआ!

विद्या का मंदिर देखो आज मोबाइलों मे क़ैद हुआ!!


कहने को तो विकसित हो गया आज की शिक्षा का स्तर!

हकीक़त मे ये लेकिन वास्तविकता से दूर हुआ!!


पोथी पढ़-पढ़ ज्ञान बहुत सबने है हासिल किया!

संस्कारों का इसी होड़ मे मिलकर सबने खून किया!!


Rate this content
Log in