शिक्षा से भटके
शिक्षा से भटके
1 min
91
ज़िन्दगी के सफर में
शिक्षा का साथ देना।
अपनी योग्यता पर
अपना विश्वास रखना।
नहीं जाना उस डगर तू
जो तेरे उसूलों के खिलाफ हो।
पैसो के पीछे भागना
अपनों के खिलाफ हो।
खुद पर भरोसा हो तो
कुछ भी हासिल कर सकते हो
अपनी मेहनत से तुम
चट्टान भी चूर कर सकते हो।
जीवन झमेला है एक रेला
रिश्तों का ताना माना है
अपनों का साथ सदा ही
अपनों से भी प्यार है।
चला चल तू उस डगर
जो तूने चुनी सही है
वो पथ जो हो निरपेक्ष
जो तुझे देता पहचान है।
