शहर से अच्छा मेरा गांव अच्छा है
शहर से अच्छा मेरा गांव अच्छा है
1 min
161
शुरू हुआ जो भी, यहां हर दांव अच्छा है
शहर से अच्छा मेरा गांव अच्छा है
मिट्टी से सने है जो पांव, वो पांव अच्छा है
शहर से अच्छा मेरा गांव अच्छा है
शहर के मुकाबले यहां सड़क अभी भी कच्चा है
पर शहर के मुकाबले यहां जज़्बात अच्छा है
बड़े दरवाज़े जो बंद है यहां उसे शहर कहते हैं
चौपालों पे बैठते हैं जहां उसे हम दोपहर कहते हैं
मुझको चकाचौंध से अच्छा वो छांव अच्छा है
शहर से अच्छा मेरा गांव अच्छा है
मुझको बड़े जहाजों से अच्छा वो नांव अच्छा है
शहर से अच्छा मेरा गांव अच्छा है
गिरते परते पगडंडियों का हर पराओ अच्छा है
शहर से अच्छा मेरा गांव अच्छा है।।
