सब्र की जांच
सब्र की जांच
1 min
230
विरह वेदना दिल को
कर देती है कमजोर
तन और मन को भी
खूब देती है झकझोर,
ईश्वर कृपा ही दूर रखती
आप से विरह की आंच
विरह की बेला करा देती
हर शय के सब्र की जांच,
अपनों के बिछुड़ने का दर्द
सभी को कर देता हलकान
ईश्वर की कृपा से ही मिला
करता अक्षुण्ण सब्र निधान,
रात और दिन के चक्र जैसी
चले सुख और दुख की बयार
प्रभु ही देता सामर्थ्य सबको
उनकी आस्था के अनुसार।
