STORYMIRROR

प्रदीप कुमार दाश "दीपक"

Others

3  

प्रदीप कुमार दाश "दीपक"

Others

ऋतु वसंत

ऋतु वसंत

1 min
257

देवी माँ वाणी

बसंत का प्रारंभ

शुक्ल पंचमी।


होली उल्लास

श्याम रंग है खास

प्रेम आभास।


मन उल्लास

बौराया है फागुन

गा उठा फाग।


होली आई है

बादल लाल हुए

देख अबीर।


खिले पलाश

होली में रंगी हुई

गोरी सोल्लास।


कर गुंजन

मधुकर रचता

होली के छंद।


Rate this content
Log in