Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Preeti Sharma "ASEEM"

Others

5.0  

Preeti Sharma "ASEEM"

Others

रिमझिम रिमझिम

रिमझिम रिमझिम

1 min
214



रिमझिम- रिमझिम

आओ फुहारों ,

मीठे गीत सुनाओ फुहारों।


प्यारी-प्यासी इस धरती पे।

प्रेम का जल बरसाओ फूहारों।।


रिमझिम - रिमझिम

आओ फुहारों।


धान के खेत की आस बुझा दो।

पपीहे-चातक की प्यास बुझा दो।


प्रेमी-मन भीगे संग-संग।

पुलकित सपनों को,

आस बंधा दो।


रिमझिम रिमझिम 

आओ फुहारों।।


मिलन के राग, 

सुनाओ फुहारों।


सा -रे -गा -मा को

सुरों में भरके।

मचले मन में,

तरंग उठाओ।


बचपन भी ,

भूलकर सारे बंधन।

कहो .......आ के

कागज़ की नाव चलाओ।


सबकी आंखों में,

उल्लास बन छा जाओ।

सूखी धरा हरी -भरी कर जाओ।


रिमझिम -रिमझिम 

सावन आओ।।



Rate this content
Log in