STORYMIRROR

Shyam Kunvar Bharti

Others

3  

Shyam Kunvar Bharti

Others

राखी का त्यौहार

राखी का त्यौहार

1 min
274

आया राखी का त्यौहार

भैया तेरा इंतजार

जल्दी आ जाना परदेश

बाँधूँगी राखी देना उपहार।


रहता इंतजार बहना राखी का

भैया लगाऊँ टीका सवार

तू जहां भी रहे सलामत रहे

आरती उतारुँ तेरी हर बार

आया राखी का त्यौहार।


भैया बड़ा प्यारा मेरा सहारा

हिलाऊँ मिठाई जाऊँ मैं वार

भाई बहन का है प्यार

पवित्र बंधन का त्यौहार

आया राखी का त्यौहार।


रेशमी धागे नहीं अटूट बंधन है

टूटे नहीं बंधन तोड़ो कितनी बार

भैया मेरा कृष्ण कन्हैया है

लाज बचाए बहना करे पुकार

आया राखी का त्यौहार।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन