STORYMIRROR

Hardik Mahajan Hardik

Others

3  

Hardik Mahajan Hardik

Others

राधा कृष्ण

राधा कृष्ण

1 min
186

राधा कृष्ण की जोड़ी प्रेम की जान रे

बज रही बंसी वृंदावन में प्रेम की तान रे

राधा कृष्ण की ये जोड़ी श्वास और प्राण रे


भोली भाली राधा, दिखे गोरी गोरी

कृष्ण में खोई वह, चाँद की चकोरी

नटखट कन्हायी करता है खटपट

चोरी चोरी माखन चुरा, भागे झटपट

राधिका बिन नहीं है कन्हायी,

राधा की वह तो जान कन्हायी रे


बंसी बाजे..........


यमुना किनारे बंसी, मधुर बजाये रे

आ जा रे आ जा दिल ये पुकारे

यमुना किनारे राधा आ जा

राधा रानी दौड़ी आयीं,

कान्हा जब तू बंसी मधुर बजाये रे

दिल में राधा, तन मन में राधा

रोम रोम में व्याकुल राधा कान्हा

के तू ही समायी रे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन