STORYMIRROR

RASHI SRIVASTAVA

Others

3  

RASHI SRIVASTAVA

Others

पसंदीदा भोजन

पसंदीदा भोजन

1 min
515

गजरैला था बहुत पसंद, आता नहीं बनाना था

बहुत जरूरी किसी काम से मां को बाहर जाना था।

सोचा ट्राई करूंगी आज मां को बनाते देखा था

गाजर कसकर गर्म कढ़ाई में देसी घी में भूना था,

दूध डालकर रखा पकाने, हरी इलायची भी डाली

चमचे से फ़िर रही चलाती आने लगी खुशबू प्यारी,

चीनी खोया डाल चलाया अच्छे से था भून लिया

काजू बादाम के टुकड़ों से प्लेट में उसको सजा दिया।

मां ने आकर चखा जो हलवा गले से मुझको लगा लिया

मां के सिखाए बिना उन्हें बस देख देख सब सीख लिया I



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन