पर्यावरण को बचाए
पर्यावरण को बचाए
आओ मिलकर पेड़ लगाये
पर्यावरण को हरा बनाएं
पर्यावरण को बचाना हमारा ध्येय हो
सबके पास इसके लिए समय हो
पर्यावरण अगर नहीं रहेगा सुरक्षित
हो जाएगा सब दूषित
खुली हवा में साँस ले बीमारी को दूर भगाएं
आओ मिलकर पेड़ लगाएं
भले ही आप पेड़ लगाये एंक पूरी तरह करे उसकी देखरेख
जल ही जीवन है वर्षा की बूंद बचाएं
पेड़ों को काटने से बचाये
आओ मिलकर पेड़ लगाये
सौर ऊर्जा का करे उपयोग
कम करे ताप विद्युत का उपभोग
रासायनिक खाद का कम करे छिड़काव
भूमि को प्रदूषित होने से बचाएं
आओ मिलकर पेड़ लगाएं
कचरे का समुचित रीति से निवारण कराएं
पोलीथीन के उपयोग से पृथ्वी को बचाएं
रोज पेड़ों को पानी दे इन्हे मुरझाने से बचाएं
आओ मिलकर पेड़ लगाएं
फैक्ट्रियों में जब यंत्र लगाई जाएंगी
वायु प्रदूषण में अपने आप कमी आएंगी
तब जाकर पर्यावरण प्रदूषण में कमी आएंगी
आधी बीमारियाँ अपने आप चली जाएंगी
पेड़ों से मिलती शीतल हवा
पेड़ देते हमे आक्सीजन
पेड़ों से ठण्डी हवा हम पाएं
फलों के पेड़ लगाये
पेड़ मुसाफिर की भूख मिटाएं
साँस ले हम खुली हवा में
हम सब स्वस्थ्य और निरोगी कहलाएं
आओ मिलकर पेड़ लगाएं।
