STORYMIRROR

Neha Bhanot

Others

3  

Neha Bhanot

Others

प्रश्न एक बेटी के

प्रश्न एक बेटी के

1 min
200

आई हूं मां तुझ से पूछने..

मैं कुछ जवाब मन ...

मेरे में उठ रहे हैं ....

प्रश्न बेहिसाब ...

बाबुल का घर मैंने...

पूरे प्यार से सजाया ...

ससुराल में भी अपनी ...

हर जिम्मेदारी को निभाया ...

तूने तो कहा था मां ...

वह घर मेरा अपना है...

पूरा होगा उसी घर में...

जो मेरा अधूरा सपना है ...

ससुराल में भी सब कहते हैं...

कि मैं तो हूं पराई ...

कौन सा घर मेरा है ....

यह अब तक जाना पाई ..

इस कशमकश से मां 

बाहर मुझे निकालो 

मेरे इन प्रश्नों का उत्तर तुम दे डालो


Rate this content
Log in