STORYMIRROR

Neerja Sharma

Children Stories

2  

Neerja Sharma

Children Stories

परिलोक

परिलोक

1 min
208


दे दो मुझको इक वरदान 

सुन्दर परी मैं बन जाऊँ

परिलोक की सैर कर आऊँ

मन का प्यास बुझा आऊँ।


रोज रात जब सोती हूँ

परियों के सपने आते हैं 

जब उनको छूने लगती हूँ

नींद मेरी उड़ जाती है ।


दिन भर मन न लगता है 

उनकी याद ही आती है 

सुन्दर से मैं पंख लगाकर

परिलोक में जाना चाहती ।


आसमान में उनका महल 

फूलों की उनकी बगिया प्यारी 

बस मुझको पंख लगा दो

घूमूँ मैं रंग बिरंगी बगिया सारी ।


उनका लोक है बहुत प्यारा 

हर चीज का है रूप न्यारा 

मधुर संगीत सुनाई देता 

मेरा भी मन गाने को करता ।


बस प्रभु सुनो मेरी पुकार 

पंख मुझे दे दो, दो- चार 

बस एक बार मैं उड़ जाऊँ

परिलोक की सैर कर आऊँ।




ഈ കണ്ടെൻറ്റിനെ റേറ്റ് ചെയ്യുക
ലോഗിൻ