STORYMIRROR

Sanjay Verma

Others

2  

Sanjay Verma

Others

प्रेम संदेश

प्रेम संदेश

1 min
788


बादल का दिल पत्थर का नहीं होता

प्रेम जागृत होता है

आकर्षक सुंदर धरती के लिए

धरती पर आने को

तरसते बादल

पानी का प्रेम -संदेशा भेजते रहे

रिमझिम फुहारों से

धरती का रोम -रोम संदेशा पाकर

हरियाली बन खड़े हो जाते मोर पंखों को फैलाकर

स्वागत हेतु नाचने लगते

किंतु बादल चले जाते

बेवफ़ाई करके

छोड़ जाते हरियाली पानी की यादें

धरती पर

प्रेम संदेश के रूप में



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन