STORYMIRROR

aazam nayyar

Others

4  

aazam nayyar

Others

पास उसकी नहीं निशानी

पास उसकी नहीं निशानी

1 min
217


पास उसकी बस निशानी है यहां 

 प्यार की ऐसी कहानी है यहां 


याद ने उसकी सितम ढ़ाए इतने 

रोज आंखों में ही पानी है यहां 


तोड़कर वादा गया वो प्यार का 

ज़िंदगी तन्हा बितानी है यहां 


जा चुका है छोड़कर जब वो मुझे 

अब किसी बातें सुनानी है यहां


वो निगाहें तो फरेबी निकला है 

अब आँखें किससे मिलानी है यहां


क्या नयी तुझसे सुनाऊँ गुफ़्तगू 

दास्तां दिल में पुरानी है यहां


बेवफ़ा निकला वहीं जो एक था 

दोस्ती किससे निभानी है यहां


ताकि आज़म को मिले चैनो सकूं 

यादें उसकी सब भुलानी है यहां ।


Rate this content
Log in